कोईलवर नगर पंचायत में रसीद देकर खाली गाड़ियों से पैसा लेने पर वाहन चालक के द्वारा विरोध करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रसीद काट रहे युवक से वाहन चालक के द्वारा रंगदारी वसूलने की बात कही जा रही है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि आपका अपना पब्लिक एप नहीं करता है। वायरल वीडियो शुक्रवार की देर शाम 8:30 बजे सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ है।