अररिया अंचलाधिकारियों के साथ राजस्व कार्यों की समीक्षा
अररिया जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिले के सभी अंचलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से राजस्व से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दाखिल-खारिज, परिमार्जन, ई-मापी, आधार सीडिंग एवं राजस्व महाभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने लंबित मामलों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लिए भूमि की अधियाचना के संबंध में एनओसी उपलब्ध कराने, आंगनबाड़ी केंद्रों, बीसीपी तथा पंचायत सरकार भवन के लिए भूमि की उपलब्धता एवं चिह्नांकन की भी समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को राजस्व संबंधी कार्यों में तेजी लाते हुए आमजनों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Araria, Araria | Sep 9, 2026