स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा में मातृ-पितृ पूजन दिवस श्रद्धा, सम्मान और भारतीय संस्कारों के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के माता-पिता को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जहां भैया-बहनों ने प्रार्थना सभा में अपने माता-पिता का तिलकार्चन, उपर्णा ओढ़ाकर सम्मान, पुष्प वर्षा तथा आरती कर आशीर्वाद लिया।