राजपुर: राजपुर तहसील कार्यालय में कलेक्टर से विधायक ने फोन पर की बात, एसडीएम को हटाने के लिए 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
विधायक ने कहा कि कार्यक्रम स्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर एसडीएम और तहसीलदार कार्यालय मौजूद हैं, इसके बावजूद कोई भी अधिकारी कार्यक्रम में नहीं पहुंचा। इसे उन्होंने अफसरशाही करार देते हुए कड़ा ऐतराज जताया। विधायक ने साफ शब्दों में कहा कि इस तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।