संभल: संभल में प्रशासन (सिटी मजिस्ट्रेट) ने किसान की शिकायत पर न्यू लाइफ मैटरनिटी एंड चाइल्ड केयर सेंटर की जांच की, किया गया सील
संभल में सिटी मजिस्ट्रेट और संभल क्षेत्राधिकारी के द्वारा न्यू लाइफ मैटरनिटी एंड चाइल्ड केयर सेंटर पर किसान के पोते मौत की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई की गई। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा अनियमितताएं पाए जाने पर अस्पताल के बेसमेंट को सील करा दिया। हॉस्पिटल मानक के अनुसार नहीं बना हुआ था,फायर एनओसी रैंप और लिफ्ट जैसी अन्य सुविधाओं का अभाव था।