उमरेठ: उमरेठ के कोकट में मधुमक्खियों के हमले से युवक ने नदी में कूदकर बचाई जान, युवती को भी मारे डंक
उमरेठ के कोकट में भैंस चरा रहे युवक पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। युवक ने नदी में खुद को डुबो कर अपनी जान बचाई। घटना शुक्रवार दोपहर की है। इसी दौरान सडक से एक युवती निकली। उसे भी मधुमक्खियों ने बुरी तरह काट लिया। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए 4 बजे अस्पताल लाया गया। कोकट के जंगल में दीपक यादव भैंस चरा रहा था। बहुत तेज हवाएं चल रही थी।