जैसीनगर: जैसीनगर में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत हितग्राहियों को सोमवार को मिलेंगे चेक
जैसीनगर में 14 मई को मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमें 601 के जोड़े वैवाहिक एक बंधन में बंधे थे। विवाह के लिए शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े को ₹49000 दिए जाते है। जनपद पंचायत सभागार में सोमवार को चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। हितग्राहियो को चेक दिए जाएंगे।