जैसीनगर: बारिश से जैसीनगर-मसुरहाई मार्ग बंद, तोड़ा गाँव के दोनों नालों के पुल से ऊपर बह रहा पानी, बच्चे स्कूल नहीं जा पाए
जैसीनगर तहसील क्षेत्र में भी लगातार बारिश हो रही है। मंगलवार सुबह 5:00 से जैसीनगर- मसुरहाई मार्ग बंद है क्योंकि इस मार्ग में तोड़ा गांव के पास पडने वाले दोनों नाले के पुल के ऊपर से पानी जा रहा है, मार्ग बंद होने से क्षेत्र के बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाए।स्थानीय ग्रामीण सोहेल खान से सुबह 11:00 बजे जब हमने बात की तो उन्होंने बताया अभी भी बारिश जारी है।