जैसीनगर: जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने मुख्यमंत्री से भेंट कर जन स्वास्थ्य वाहन की मांग की
भारतीय जनता पार्टी के सागर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने शुक्रवार को भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से भेंट कर जन स्वास्थ्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में मुख्यमंत्री चलित जन स्वास्थ्य सुरक्षा वाहन की सुविधा प्रारम्भ करने हेतु मांगपत्र सौंपा। यह वाहन आमजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श एवं आवश्यकता अनुसार उपचार प्रदान करें।