जैसीनगर: ग्राम सागोनी गुरु से 16 वर्षीय ऋषि ठाकुर लापता, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की
जैसीनगर थाना अंतर्गत ग्राम सागोनी गुरु निवासी देवेंद्र ठाकुर के बेटे ऋषि ठाकुर उम्र 16 साल,30 जुलाई दिन बुधवार की शाम 4:00 घर से अचानक लापता हो गए। परिजनों ने काफी तलाश की जब ऋषि का कुछ पता नहीं चला तो गुरुवार दोपहर 12:00 बजे जैसीनगर पुलिस थाने में गुम इंसान की शिकायत दर्ज कराई है।जैसीनगर पुलिस भी ऋषि ठाकुर की तलाश में जुटी हुई है।।