जैसीनगर: जैसीनगर-मसुरहाई मार्ग पर तोड़ा गांव के पुलों से पानी उतरा, आवागमन शुरू
पिछले दो दिनों से जारी बारिश से जैसीनगर -मसुरहाई मार्ग बंद हो गया था। तोड़ा गांव के पास पढ़ने वाले दोनों पलों के ऊपर से पानी जा रहा था जिसे मंगलवार सुबह 5:00 से यह मार्ग पूरी तरह बंद हो गया था, बुधवार दोपहर से बंद हुई बारिश के बाद दोपहर 2:00 पुल के नीचे पानी आ गया जिससे मार्ग से आवागमन शुरू हो गया है। इस वर्षा सीजन में जैसीनगर क्षेत्र मे 691MM बारिश हो चुकी।