सिल्ली: सिल्ली में नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का शुभारंभ
Silli, Ranchi | Nov 13, 2026 सिल्ली में नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का शुभारंभ सिल्ली में लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। चार दिवसीय इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पहले दिन व्रतियों ने स्नान कर शुद्धता के साथ कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण किया। अगले चार दिनों तक छठी मैया और भगवान सूर्य की आराधना की जाएगी।