सिल्ली प्रखंड के कुटाम गांव में 5 एकड़ 97 डिसमिल गैरमजरूवा जमीन, जो देवस्थल और मुंडा श्मशान के रूप में दर्ज है, को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जमीन पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। बैठक में नागरिक अधिकार सुरक्षा मंच सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। ग्रामीणों ने जमीन बचाने और कथित अतिक्रमण के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय लिय