हथुआ: चेतना सत्र में छात्राओं ने किया समाचार वाचन, शिक्षकों ने गर्मी की छुट्टी के रचनात्मक उपयोग की सीख दी
गोपालगंज जिले के हथुआ प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर महैचा में गर्मी की छुट्टी शुरू होने से पहले एक विशेष चेतना सत्र का आयोजन किया गया. इस सत्र में विद्यालय की छात्राओं ने मंच पर आकर समाचार वाचन किया और अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया. छात्राओं ने राष्ट्रीय, राज्यीय और स्थानीय स्तर की प्रमुख खबरों को पढ़कर सभी को प्रभावित किया.