होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम कमिश्नर कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई आयोजित कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
आयोजित कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए निर्देश नर्मदापुरम संभागायुक्त श्रीकांत बनोठ ने गुरुवार को कमिश्नर कार्यालय में आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने निर्देश दिए।