रामगंजमण्डी: चेचट के किसानों ने ताकली परियोजना से पानी नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन, अधिकारियों पर झूठे आश्वासन देने के आरोप लगाए
चेचट क्षेत्र के ताकली मध्यम सिंचाई परियोजना से सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से नाराज किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए किसानों ने परियोजना पर धरना-प्रदर्शन कर अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे प्रदर्शनकारियों से मिली जानकारी के अनुसार धरने में मौजूद किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारी लगातार पानी छोड़ने का आश्वासन दे रहे हैं।