डिगर प्रथम और डिगर द्वितीय क्षेत्र में जलप्रलय, खेत, मक्की की फसल और सड़क बर्बाद
सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News
चम्बा, 13 जून।
क्षेत्र के डिगर प्रथम (Digr 1st) और डिगर द्वितीय (Digr 2nd) में भारी बारिश के बाद अचानक आई जलधारा ने व्यापक नुकसान पहुंचाया है। समाजसेवी पंकज राणा के अनुसार जिन रास्तों का संपर्क नाले के माध्यम से था, वे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं किसानों की मक्की की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज बहाव के कारण कई खेतों में पानी और मलबा भर गया, जिससे फसलों को काफी क्षति पहुंची है। इसके अलावा कुछ घरों में भी पानी घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
समाजसेवी पंकज राणा ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा प्रशासन इस नुकसान का आकलन करने तथा प्रभावित परिवारों और किसानों को राहत प्रदान करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।
Chamba, Chamba | Jun 13, 2026