तिल्दा: रायपुर कमिश्नर ने अधिकारियों को लगाई फटकार:समय पर काम पूरा नहीं होने पर जताई नाराजगी
Tilda, Raipur | Apr 16, 2024 रायपुर नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने आज सोमवार को निगम और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तिल्दा सहित जिले भर के अधिकारियों से बैठक ली। इस दौरान काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों को डायरी और पेन देकर सम्मानित किया। कमिश्नर ने फील्ड पर नहीं घूमने वाले अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर किया।