खुसरूपुर: 20 सूत्री अध्यक्ष ने खुशरूपुर पीएचसी का निरीक्षण किया
खुसरूपुर 20 सूत्री अध्यक्ष झुंझुन कुमार, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र पासवान,रोगी कल्याण के समिति के सदस्य केशव कांत प्रसाद,मोहम्मद जहांगीर समेत आधार दर्जन लोगों की टीम ने खुसरूपुर पीएचसी का निरीक्षण किया है। रोगी एवं उनके परिजनों से शिकायत मिली थी कि डॉक्टर और कर्मी समय से अस्पताल नहीं पहुंचते हैं। जिससे रोगियों व परिजनो को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है।