पीरटांड: कोयवाटांड़ में सड़क विवाद पर बीडीओ ने दोनों पक्षों से की वार्ता, कार्रवाई की चेतावनी दी
पीरटांड के कोयवाटांड़ सड़क निर्माण विवाद को लेकर बीडीओ मनोज कुमार मरांडी मंगलवार को 12 बजे गांव पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की और मामले की पूरी जानकारी ली। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि विकास कार्य में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई होगी। 16 मई को दोनों पक्षों को वार्ता के लिए बुलाया गया है।