बाह: पिढ़ौरा में जर्जर विद्युत तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप
थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के गांव रीठई में शनिवार को 11,000 वोल्ट की लाइन का जर्जर विद्युत तार टूटकर गिर गया, जिससे करंट लगने से एक भैंस की मौत हो गई। ग्रामीण छक्की लाल की दुधारू भैंस घर के सामने बंधी थी जब अचानक तार गिरा। पहले भी तारों की शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।