शाजापुर: बड़ोदिया इंदौर मे शासकीय भूमि से अवैध कबजा हटवाए जाने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने शाजापुर में कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
शाजापुर बड़ोदिया इंदौर के ग्रामीण शाजापुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए बताया कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शासकीय भूमि से कब्जा हटवाए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया गया।