शाजापुर: ग्राम भंडेड़ी की महिलाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर शाजापुर में एसडीएम को दिया ज्ञापन
शाजापुर:भंडेड़ी की दर्जनों महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंची और यहां एसडीएम मनीषा वास्कले को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने बताया कि उन्होने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत आवेदन किया था, लेकिन आज दिनांक तक उन्हे एक भी किश्त नही मिली है। इसीके साथ गांव की कच्ची सडक़ें और आवास योजना का लाभ नही मिलने से भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।