शाजापुर: स्वतंत्रता दिवस की परेड में शामिल होगा पुलिस बैंड
- स्टेडियम ग्राउंड पर रिअर्सल का एसपी ने लिया जायजा
एसपी यशपालसिंह राजपूत ने बताया कि इस बार भी परेड का आयोजन किया जाएगा जिसमें एसएएफ, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूलों के बच्चे भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इस बार पुलिस का बैंड भी शामिल किया जाएगा।इसके लिए एसएएफ व जिला पुलिस बल से कुछ लोगों को प्रशिक्षित भी किया गया है जो इस बार स्वतंत्रता दिवस की परेड में अपनी प्रस्तुति देंगे।