दतिया: दतिया जिले में लाइसेंसी हथियार से दहशत फैलाने पर कार्रवाई, कलेक्टर ने भारत कुशवाह का शस्त्र लाइसेंस किया निलंबित
Datia, Datia | May 15, 2026 दतिया में लायसेंसी हथियार से क्षेत्र में दहशत फैलाने और लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक दतिया की रिपोर्ट के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट श्री वानखड़े ने आयुध अधिनियम 1959 की धारा 17(3) के तहत भारत कुशवाह पिता उदयभान सिंह कुशवाह का शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया है।