नदबई: नदबई में 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों का सीओ ने लिया जायजा
नदबई के कृषि उपज मंडी में अगले महीने होने वाले 251 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ की तैयारियां जारी हैं। 24 दिसंबर से 27 दिसंबर तक होने वाले इस चार दिवसीय दिव्य आयोजन को लेकर पुलिस और प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है। पुलिस सीओ अमर सिंह राठौड़ ने जायजा लिया।