राऊ: बीआरटीएस की उपयोगिता पर याचिका जबलपुर हाईकोर्ट में स्थानांतरित, 11 सालों से चल रहा है मामला
Rau, Indore | Nov 20, 2024 इंदौर में बने बीआरटीएस को लेकर वर्ष 2013 से एक याचिका पर सुनवाई चल रही है। जिसमें इसकी उपयोगिता पर सवाल खड़े किए गए थे। वही इस पूरे मामले में 11 सालों तक इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ में सुनवाई चल रही थी। जिसके बाद अब इस पूरे प्रकरण को जबलपुर हाईकोर्ट में शिफ्ट कर दिया गया है। जिसमें अब इसकी आगे की सुनवाई जबलपुर हाइकोर्ट में ही होगी।