हाथरस: कोतवाली मुरसान पुलिस ने गांव गदाई निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली मुरसान पुलिस ने गांव गदाई निवासी एक अभियुक्त को कार्यवाही करते हुए आज गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया है।