आमेर: शाहपुरा थाना पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियों से भरी पिकअप गाड़ी को किया ज़ब्त, कीमत करीब ₹4 लाख बताई गई
Amber, Jaipur | Sep 29, 2024 जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा थाना पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियों से भरी पिकअप गाड़ी में भरकर परिवहन व तस्करी करने वाले दो जनों को गिरफ्तार किया, वहीं विभिन्न ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियों से भरी पिकअप जिसमें 53 पेटियों को जप्त किया, जिसकी कीमत करीब 4 लख रुपए बताई गई।