आमेर: विश्व पर्यटक दिवस पर आमेर महल में पर्यटकों की होगी निशुल्क एंट्री, कार्यक्रमों का भी किया जाएगा आयोजन
Amber, Jaipur | Sep 27, 2024 विश्व पर्यटक दिवस पर आज आमेर महल में निशुल्क पर्यटकों के लिए एंट्री होगी,जिसको लेकर आमेर महल की अधीक्षक राकेश छोलक ने बताया कि विश्व पर्यटक दिवस पर आज आमेर महल सहित अनेको स्मारको में अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसको लेकर बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचेंगे। जिनका माला पहनाकर स्वागत किया जाएगा।