गोरखपुर: रामगढ़ताल पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को रामगढ़ताल से किया गिरफ्तार
23 मार्च को मकान निर्माण के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति को मारकर अधमरा करने वाले आरोपी सोहनलाल को पुलिस ने रामगढ़ताल से गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से सोहनलाल लगातार फरार चल रहा था। पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। इसके खिलाफ धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस में से गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। अदालत ने इसे जेल भेजा दिया।