गोरखपुर: जिला महिला अस्पताल से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई
जिले में तेरह दिसम्बर तक शून्य से पांच वर्ष तक के करीब 6.47 लाख बच्चों को पोलियो से बचाव की दवा पिलाई जाएगी। इसी कड़ी में महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने जिला महिला अस्पताल से रविवार को दर्जनों बच्चों को दवा पिला कर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। पहले दिन जिले भर में बने 2148 बूथों पर दवा पिलाई गई।