गुना: गुना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कॉकरोच जनता पार्टी के ट्रेंड पर कहा, देश में स्थाई वही रहता है जो लगातार काम करता है
Guna, Guna | May 22, 2026 गुना में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर कहा, परिस्थिति के कारण क्षणिक कोई चीज का उदय होता है, समय और परिस्थिति के बाद ही कुछ कह पाएंगे। देश में स्थाई वही रहता है जहां लगातार काम होता है। देश का हर व्यक्ति सुखी समृद्ध रहे यह हमारे प्रधानमंत्री और भाजपा की मंशा है।