टीकमगढ़: रसोई गांव में पिता-पुत्र पर तीन लोगों ने किया हमला, जिला अस्पताल रेफर
टीकमगढ़ जिले के रसोई गांव में बुधवार को पिता पुत्र के साथ मारपीट की गई है। घायल प्रमोद के परिजन ने बताया कि प्रमोद अपने पिता के साथ खेत पर था इसी दौरान तीन लोग खेत के पास बारी लगाने लगे विरोध करने पर तीनों लोगों ने दोनों पिता पुत्र के साथ मारपीट कर दी। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।