टीकमगढ़: आबकारी टीम पर हमले के मामले में एसपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में खुलासा किया, 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने आबकारी विभाग की टीम पर हमले के मामले में खुलासा किया है। पुलिस में आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सरकारी रिवाल्वर 5 जिंदा कारतूस और अन्य सरकारी दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपियों में एक महिला आरोपी भी शामिल है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।