टीकमगढ़: शिवराजपुर गांव के पास कार ने बाइक को टक्कर मारी, एक महिला घायल
शिवराजपुर गांव के पास एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। घायल महिला का नाम मैंदाबाई है जो शिवराजपुर गांव की निवासी है। महिला अपने पति के साथ बाइक से जा रही थी गांव से कुछ दूरी पर ही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार महिला घायल हो गई। 108 एंबुलेंस में घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया है।