लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़: US नागरिकों से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के 16 लोग हिरासत में
लखनऊ। राजधानी लखनऊ की अलीगंज थाना पुलिस ने कपूरथला इलाके में छापेमारी कर एक फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह अमेरिकी (US) नागरिकों को झांसे में लेकर करोड़ों रुपये की ठगी कर रहा था। पुलिस ने मौके से 12 युवकों और 4 युवतियों समेत कुल 16 लोगों को हिरासत में लिया है।
करोड़ों की ठगी का आरोप, पूछताछ जारी पुलिस की इस कार्रवाई से फर्जी कॉल सेंटर संचालकों और साइबर ठगों में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गिरोह तकनीकी मदद और विभिन्न फर्जी सेवाओं के नाम पर अमेरिकी नागरिकों से करोड़ों रुपये ऐंठ चुका है। हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से पुलिस सघन पूछताछ कर रही है।
ठगी के उपकरण और अहम दस्तावेज बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस को कॉल सेंटर से कंप्यूटर, लैपटॉप, हेडफोन सहित ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस अब इस गिरोह के मास्टरमाइंड और इनके वित्तीय नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।
Hardoi, Hardoi | Sep 18, 2026