बेटों ने कराया माता-पिता का बंटवारा, अलग रहने पर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने मांगी पति से तलाक
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक हैरान और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पारिवारिक विवाद के कारण एक बुजुर्ग दंपत्ति के रिश्ते में दरार आ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार बेटों ने अपने 75 वर्षीय बुजुर्ग पिता और 70 वर्षीया बुजुर्ग मां का आपस में बंटवारा कर दिया और दोनों को अलग-अलग अपने साथ रखने लगे। अलग-अलग रहने के दौरान पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुँच गया। इसके बाद पीड़ित बुजुर्ग पत्नी ने पुलिस के पास जाकर अपने पति से तलाक दिलाए जाने की मांग की है।
Hardoi, Hardoi | Sep 18, 2026