खेकड़ा: CO ने ललियाना के काले खां बाबा मंदिर में मेले की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, रावण दहन सकुशल संपन्न कराया
Khekada, Bagpat | Oct 21, 2026 मीडिया सेल बागपत ने मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि करीब 11:45 बजे बताया की क्षेत्राधिकारी खेकड़ा रोहन चौरसिया द्वारा ग्राम ललियाना स्थित काले खां बाबा मंदिर में आयोजित मेले की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा रावण दहन कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराया गया।