देहरादून: कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने की प्रेसवार्ता, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू है बावजूद इसके सरकार आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही है। विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग सरकार पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।