देहरादून: राज्यपाल ने राजभवन में उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायधीश जी नरेंद्र को दिलाई शपथ
राजभवन में उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश का शपथ ग्रहण आयोजित किया गया. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने जी नरेंद्र को शपथ दिलाई.इस मौके पर समारोह में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी समेत न्यायिक अधिकारी, सरकारी अधिकारी औऱ वकील मौजूद रहे