देहरादून: बीजेपी मुख्यालय में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा- गायब 158 डॉक्टरों को बर्खास्त किया गया है
स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में पिछले लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 158 डॉक्टरों की सरकार ने सेवाएं समाप्त कर दी हैं। उन्होने बताया कि इस निर्णय के बाद अब खाली हुए पदों के लिए जल्द ही नई भर्ती की जाएगी।