लालगंज: लालगंज पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
लालगंज थाना की पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के मामले में पुरखौली निवासी विक्की कुमार को तथा माननीय न्यायालय से जारी कुर्की वारंट एस टी आर 348/2018 के फरार व वांछित अभियुक्त छितरौली निवासी नंदलाल सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।