बेल्थरा रोड: बाहरपुर बभनौली गांव में होली के दिन कमरे में दुपट्टे से लटकी मिली विवाहिता, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
भीमपुरा थाना के बाहरपुर बभनौली गांव में होली के दिन ही विवाहिता पूजा चौहान 26 वर्ष अपने कमरे में दुपट्टे से लटकी हुई मिली। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना शुक्रवार के शाम की है। शनिवार को 10 बजे मायके वालों ने भीमपुरा थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है और पति, सास, ससुर समेत अन्य ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।