शिवपुरी नगर: बक्सनपुर में रिश्वत न देने पर गरीब ग्रामीणों को आवास नहीं मिल रहा, सहायक सचिव पर आरोप
बक्सनपुर गांव के रहने वाले लालाराम पुत्र बुद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में गरीब लोगों को आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। एवं सहायक सचिव आवास योजना के नाम पर रिश्वत की मांग करता है इसकी शिकायत आज मगंलवार की दोपहर साढ़े 12 बजे ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में करते हुए आवास दिलाए जाने की मांग की है।