बेटियों के सपनों को संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम!
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से कोण्डागांव जिले के बड़े राजपुर विकासखंड के ग्राम मारंगपुरी निवासी तनुजा मरकाम को ₹20,000 की एकमुश्त आर्थिक सहायता मिली है।
पंजीकृत निर्माण श्रमिक उत्तम लाल मरकाम की पुत्री तनुजा को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर के माध्यम से मिली इस सहायता से अपने भविष्य की योजनाओं को साकार करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिला है।
छत्तीसगढ़ शासन की यह कल्याणकारी पहल श्रमिक परिवारों की बेटियों को आर्थिक संबल प्रदान कर उन्हें रोजगार, स्वरोजगार और बेहतर भविष्य के अवसरों की ओर आगे बढ़ने में मदद कर रही है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #मुख्यमंत्री_नोनी_सशक्तिकरण_सहायता_योजना #बेटी_सशक्तिकरण #कोण्डागांव #छत्तीसगढ़
134 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Oct 13, 2026