सहजनवा: गीडा में पत्नी पर फायरिंग की कोशिश, आरोपी पति को अवैध तमंचे के साथ किया गया गिरफ्तार
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में घरेलू हिंसा और हत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता रीतू जायसवाल ने अपने पति अमित चन्द्र जायसवाल पर आरोप लगाया था कि वह आए दिन शराब के नशे में उसे और उसके दो छोटे बच्चों को मारता-पीटता है तथा जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता के अनुसार, शनिवार शाम करीब 7 बजे आरोपी घर पहुंचा था।