कांके: समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की समीक्षा
Kanke, Ranchi | Jul 5, 2025 समाहरणालय में शनिवार शाम करीब चार बजे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के सुचारु और सफल आयोजन के लिए जिला स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों को उनके कार्यों और दायित्वों के निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।