चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक शिक्षण संस्थान में शनिवार सुबह करीब दस बजे सीआईडी की टीम ने छापेमारी की है। सीआईडी की टीम द्वारा की गई छापेमारी के बाद वहां मौजूद लड़के-लड़कियों में अफरा-तफरी के माहौल बन गया। हालांकि सीआईडी की टीम द्वारा की गई छापेमारी के पीछे का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।