कांके: पिठौरिया थाना क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर हत्या करने का आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jul 4, 2025 पिठौरिया थाना क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार देर रात करीब दस बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि असाढ़ी पूजा के लिए घर से निकले मृतक राजेश मुण्डा जब देर शाम तक घर नहीं लौटा तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की। परिजनों के खोजबीन के दौरान उसका शव बरामद हुआ।